Showing posts with label Uttarkashi. Show all posts
Showing posts with label Uttarkashi. Show all posts

Sunday, 21 February 2021

A Siddha Yogini - End of ERA

आजीवन ब्रह्मचारिणी परंतु ऐसी मां जिसके सभी बच्चे। सिद्ध योगीनी मगर सभी के लिये हृदय में अथाह प्रेम। जो एक बार आ जाता, बस उनका ही हो जाता। तपोवनी संत सुभद्रा मां कहा करती थीं, "मैंने जीवन पर्यन्त नारायण से कुछ नहीं मांगा। मैं मांगना जानता ही नहीं।" बांटने की उनकी कोई सीमा नहीं थी। सदैव भंडार भरे ही रहते थे।


कभी-कभार किसी युग में ऐसे विरले उच्चकोटि के संत धरा पर अवतरित होते हैं और महाप्रयाण से उसे रीता कर जाते हैं।


Tapovani Maa, lifelong Brahmcharini yet caring and compassionate mother to all. A Siddha Yogini but down-to-earth. The end of an ERA.


Must Watch:

Thursday, 11 February 2021

Press Release - Tapovani Mata Ji

 "तरूवर, सरोवर, संतजन चौथा बरसे मेह,

परमार्थ के कारणे, चारों धरिया देह।"


अपने आदर्श जीवन से समाज को कृतार्थ करने वाली "तपोवनी मां" से एक बार हमने पूछा, "मां आपको तपोवन में किस-किस सिद्ध के दर्शन हुए?" हंसते हुए बोलीं, "अरे, मैं तो स्वयं ही सिद्ध हूं। मैं किसके दर्शन करूं? और शांत होकर बैठ गईं।"


धन्य है यह भारत भूमि जो सदैव पूज्य चरणों से भूषित होती रहती है।


Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ReportingDuoOfficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/ReportingDuo


Twitter ID : http://www.twitter.com/@ReportingDuo




Tapovani Mata Ji MahaSamadhi

महान तपस्विनी, सेवा के प्रति दृढ़ निष्ठावान, प्रेम की साक्षात मूर्ति, ब्रह्मलीन संत सुभद्रा माताजी को आज शाम 5 बजे उनके गंगोरी आश्रम, उत्तरकाशी में भू-समाधि दे दी गई। इस अवसर पर माताजी की गुरु बहन साध्वी उमा भारतीजी, आचार्य बालकृष्णजी व स्वामी राघवेंद्रजी उपस्थित रहे।

Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ReportingDuoOfficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/ReportingDuo

Tapovani Mata Ji

हिन्दू धर्म की महान संत तपस्विनी सुभद्रा माताजी, जिन्हें तपोवनी मां भी कहा जाता था, नब्बे वर्ष की आयु में आज दोपहर हरिद्वार में महासमाधि में लीन हो गईं। माताजी के शरीर को भू-समाधि के लिये कल ले जाया जायेगा गंगोरी आश्रम, उत्तरकाशी।

Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ReportingDuoOfficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/ReportingDuo