Showing posts with label Avtaran Diwas. Show all posts
Showing posts with label Avtaran Diwas. Show all posts

Wednesday, 15 April 2020

अवतरण दिवस - हरिद्वार आश्रम

संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार में आज पूज्य बापूजी का 84वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

लाॅकडाऊन के कारण शहर में आवाजाही प्रतिबंधित है। अतः आश्रमवासियों व बिल्डिंग के निवासियों ने मिलकर, हर वर्ष की तरह ही, उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया और प्रसन्नतापूर्वक मनाया।

उल्लेखनीय है कि आश्रम हरिद्वार द्वारा लाॅकडाऊन के सभी नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। आश्रम तथा आश्रम के साथ लगी बिल्डिंग, जिनका गेट सांझा है, के निवासी ही आश्रम में प्रवेश पा सकते हैं। आश्रम व बिल्डिंग के सभी गेट्स पर ताले लगे हुए हैं। कोई बाहरी व्यक्ति अंदर नहीं आ सकता और अंदर से कोई भी बाहर नहीं जाता। प्रतिदिन आश्रम व बिल्डिंग को सैनेटाइज किया जाता है। दोनों समय गाय के कंडे से धूप होता है। पूरे हरिपुर कलां क्षेत्र में एक भी #कोरोना का मरीज नहीं है। सभी प्रशासन को पूरा सहयोग कर रहे हैं।

अवतरण दिवस - 13 अप्रैल

परम पूज्य गुरुदेव संतश्री आशारामजी बापू के अवतरण दिवस की लख-लख वधाईयां।

श्रीआशारामायण में आता है, "ज्ञानी वैरागी पूर्व का तेरे घर में आय, जन्म लिया है योगी ने पुत्र तेरा कहलाय।"

श्रीमद् भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को कहते हैं कि तेरे और मेरे बहुत से जन्म हुए हैं, तू उन सबको नहीं जानता किन्तु मैं जानता हूं। ठीक इसी प्रकार भगवत्प्राप्त महापुरुषों का भी, जगत के उद्धार हेतु अवतरण, एक ही बार नहीं होता अपितु जब-जब धर्म की हानि होती है, ऐसे महापुरुष धरा पर अवतरित होते रहते हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं पूज्य बापूजी।

"संत-सेवा औ श्रुति श्रवण, मात-पिता उपकारी,
धर्म पुरुष जन्मा कोई, पुण्यों का फल भारी ।।"

जिनके जन्म लेते ही कुलगुरू ने भविष्यवाणी कर दी थी कि यह कोई साधारण बालक नहीं है।

"यह तो महान संत बनेगा, लोगों का उद्धार करेगा।" 

इसी भविष्यवाणी को सत्य सिद्ध करते हुए पूज्य बापूजी सैकड़ों नहीं, हजारों नहीं, लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के नारकीय जीवन को आध्यात्मिक बना चुके हैं। 

करोड़ों लोगों को दीक्षा देकर पूज्य बापूजी ने घर-घर में भगवन्नाम की ज्योत जगाई है। इस घोर कलिकाल में जहां धर्म की परिभाषा भी कोई मुश्किल से ही जानता है, पूज्य बापूजी ने ब्रह्मचर्य, संयम, सदाचार, आत्मज्ञान, अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा आदि का ऐसा ज्ञान दिया है कि साधक, समाज में धर्म को अपने स्वरूप में स्थापित करने के लिये कटिबद्ध हैं। वह दिन दूर नहीं जब अपने प्यारे गुरूदेव के संकल्प को पूरा कर, पूज्य बापूजी के साधक, भारत को विश्वगुरु बनायेंगे। एक बार फिर लोककल्याण हेतु,धरा पर अवतरित होने के लिए ऐसे महापुरुष के श्रीचरणों में वन्दन।

Subscribe Our YouTube Channel :
Facebook Page: 
Twitter ID :


Saturday, 28 January 2017

29th जनवरी – पूज्य नारायण साईं अवतरण दिवस

नारायण साईंजी के अवतरण से लेकर उनकी योगलीलाओं, बचपन, शिक्षा-दीक्षा, साधना, तपस्या, गुरुसेवा, सिद्धि और सत्संग-प्रवचनों के साथ ही समाजसेवा और मानव कल्याण के क्रिया कलापों का प्रमाणिक चित्रण :-


Tuesday, 22 March 2016

परम आराध्या करुणामयी “श्री मैया लक्ष्मी देवीजी” – 23 मार्च अवतरण दिवस

लगभग सभी के मन में महापुरुषों के उपदेशों के साथ-साथ उनके जीवन के विषय में विस्तार से जानने की उत्सुकता भी रहती है। बहुतांश भक्तों ने पूजनीय  लक्ष्मी मैयाजी के पावन दर्शनों का लाभ तो प्राप्त किया है किन्तु उनके साधनामय जीवन से वे अनभिज्ञ हैं। प्रस्तुत हैं "श्री मैयाजी" के कठोर साधनामय जीवन के कुछ अंश "ज्ञान की गहराई" नामक पुस्तक से।

Friday, 18 December 2015

Pradhan Times Coverage: असंख्यों की प्रेरणास्त्रोत - श्री भारती श्रीजी

Pradhan Times Coverage: असंख्यों की प्रेरणास्त्रोत - श्री भारती श्रीजी

 
सम्पूर्ण समाज के लिये हमारा पूरा गुरु परिवार प्रेरणास्त्रोत ही नहीं बल्कि वंदनीय भी है जिन्होने इतने कष्ट सहने के बाद भी समाज के कल्याण व उत्थान का शायद ही कोई अवसर चूका हो। विकट से विकट परिस्थिति में भी केवल भगवान की शरण, नाम जप और संकीर्तन का आश्रय लेना चाहिये, यह ज्ञान देने वाले " गुरु परिवार " को कोटि-कोटि वंदन।
 
 
‪‪

Saturday, 18 April 2015

Ek aur Chamatkar

Yeah Kaisa Hai Jaadu Samajh Main Na Aaya

Monday, 13 April 2015

Pyaare Ho Bade Pyaare Ho Dharti Par Sai Avtare Ho

Avtaran Divas Ka Vandan Hai;
Gurudev Koti Abhinandan Hai
 


Saturday, 11 April 2015

Avtaran Diwas Bapuji Ka Aaya Hai

Avtaran Diwas ka Vandan hai
Gurudev koti Abhinandan hai

Tuesday, 16 December 2014