Showing posts with label Ram Navami. Show all posts
Showing posts with label Ram Navami. Show all posts

Tuesday, 4 April 2017

5 अप्रैल - श्रीरामनवमी (Ram Navami)


5 अप्रैल - श्रीरामनवमी


परम पूज्य संत श्रीआशाराम बापूजी सत्संग में बताते हैं कि रामजी को बचपन में दीक्षा मिली, बाद में शिक्षा के लिये गुरुकुल गये। रामजी सदैव सारगर्भित, मधुर व शास्त्रसम्मत बोलते थे। दूसरों को मान देने वाली वाणी बोलते थे और अपनों से छोटों का उत्साह बढ़ाते थे। राजदरबार में कभी वैमनस्य हो जाता तो रामजी किसी एक पक्ष को यह नहीं बोलते कि “तुम गलत हो, यह सही है।“ नहीं, जो सही है उनके पक्ष में रामजी उदाहरण देते, इतिहास बताते, पूर्वजनों की बात सुनाते। जो गलत होते वे अपने-आप उचित बात समझ जाते। 

संसार–ताप से तप्त जीवों को,मर्यादा भूलकर राग-द्वेष और ईर्ष्या की अग्नि में स्वयं को जलाने वाले मानव को, मर्यादा से जीकर शीतलता पाने का संदेश देने वाले अवतार मर्यादापुरुषोत्तम श्रीरामावतार की आप सभी को खूब-खूब बधाई।

भगवान श्रीराम के प्रमुख ग्रन्थ "श्रीरामचरित मानस" में कुछ चौपाइयां ऐसी हैं जिनका विपत्तियों तथा संकट से बचाव और ऋद्धि-सिद्ध के लिए मंत्रोच्चारण के साथ पाठ किया जाता है। इन चौपाइयों को मंत्र की तरह विधि-विधान पूर्वक एक सौ आठ बार हवन की सामग्री से सिद्ध किया जाता है। हवन के लिये चंदन के बुरादे, जौ, चावल, शुद्ध केसर, शुद्ध घी, तिल, शक्कर, अगर, तगर, कपूर, नागर मोथा, पंचमेवा आदि का प्रयोग निष्ठापूर्वक मंत्रोच्चार के साथ करें:-

धन सम्पत्ति की प्राप्ति हेतु-

"जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख सम्पत्ति नानाविधि पावहिं।।"

विद्या प्राप्ति के लिए-

"गुरु ग्रह गए पढ़न रघुराई।
अलपकाल विद्या सब आई।।"

ज्ञान प्राप्ति के लिए-

"छिति जल पावक गगन समीरा।
पंचरचित अति अधम शरीरा।।"

रोगों से बचनें के लिए-

"दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम काज नहिं काहुहिं व्यापा।।" 

Friday, 15 April 2016

Ram Navami - भगवान श्री राम चन्द्र जी के प्राकटोत्सव

 

भगवान श्री राम चन्द्र जी के प्राकटोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 
“ नौमी तिथि मधुमास पुनीता, सुकुल पक्ष अभिजित हरिप्रीता। मध्य दिवस अति सीत न घामा, पावन काल लोक विश्रामा।।“
 
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन शुभ कर्क लग्न व पुनर्वसु नक्षत्र के समय जब पाँच ग्रह उच्च स्थान में तथा सूर्य मेष राशि पर थे तब दोपहर के 12 बजे श्रीराम जी का प्रादुर्भाव हुआ था।
 
श्रीरामचंद्रजी प्रेम व पवित्रता की मूर्ति थे, प्रसन्नता के पुंज थे। ऐसे प्रभु राम के प्राकट्य दिवस रामनवमी की आप सभी को बधाई हो।