Showing posts with label Satish Baapji. Show all posts
Showing posts with label Satish Baapji. Show all posts

Tuesday, 11 June 2019

Satish Baapji Satsang - AshramHaridwar

"जिन सद्गुरु की पूजा कियो, तिन और की पूजा कियो ना कियो" @Satish_Bapji

संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार में श्रीसतीश भाईजी के सान्निध्य में जप अनुष्ठान शिविर व सत्संग के पहले दिन पधारे, दैनिक भास्कर अखबार के ब्यूरो चीफ (उत्तराखंड), श्री सुशील बडोलाजी। भक्तों की भीड़ देखकर हुए प्रसन्न।





Saturday, 23 June 2018

Press Release - Rishikesh Satsang

#EndlessSocialServices by Sant Shri Asharam Bapu Ji and HIS disciples giving peace of mind and spreading fraternity in the country.

राष्ट्र की उन्नति व शांति, आध्यात्मिकता के बिना असंभव है और #Bapuji के शिष्य @Satish_Bapji सत्संगों द्वारा यही सन्देश दे रहे हैं। 

ऋषिकेश सत्संग की प्रैस कवरेज :-

Wednesday, 20 June 2018

16 जून - सत्संग ब्रह्मपुरी आश्रम ऋषिकेश-उत्तराखण्ड

श्रीसतीश भाईजी द्वारा संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, ब्रह्मपुरी ऋषिकेश में सत्संग का एक सत्र दिया गया। लगभग 5 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद ऋषिकेश आश्रम पहुँचने के लिये सभी बेताब थे परन्तु ट्रैफिक जाम की वजह से कोई 6 घण्टे में ब्रह्मपुरी पहुँचा तो कोई 3 घण्टे में। कुछ लोग तो वाहन ना मिलने की वजह से मायूस होकर वापिस घर चले गये। रात 8 बजे सत्संग शुरू हुआ जो लगभग 10.30 बजे तक चला। माँ गंगा की गोद में बसे इस आश्रम में पूज्य गुरुदेव की याद में भक्त ऐसे डूबे कि उन्हें समय का होश ही नहीं रहा। श्री सतीश भाईजी के ध्यान व कीर्तन ने भक्तों को रसमय कर दिया।










Tuesday, 19 June 2018

Satsang @ New Tehri & Rishikesh Ashram

पूज्य संतश्री आशारामजी बापू आश्रम नई टिहरी एवं ऋषिकेश में सत्संग का आयोजन।

#WhyInjusticeWithHinduSaints who dedicated whole life spreading love and peace in the society?

Shri Satish Bapji disciple of Sant Shri Asharam Ji Bapu reached New Tehri and Rishikesh Ashram for Satsang. 

Must read the press release 👇




संतश्री आशारामजी बापू आश्रम नई टिहरी

आईये देखते हैं कुछ तस्वीरें संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, नई टिहरी की...

नई टिहरी में, श्रीसतीश भाईजी के सान्निध्य में 13 और 14 जून, दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन जम कर बारिश हुई और आश्रम के अन्दर भाईजी द्वारा कराये गये गहरे ध्यान व सत्संग ने साधकों के हृदयों को भिगो कर रख दिया। पूज्य बापूजी के साथ बिताये दिनों की यादों तथा साधना के अनुभवों के साथ भाईजी ने सभी को बाँध दिया। हिमालय में साधना के लिये नई टिहरी आश्रम बहुत बढ़िया विकल्प है। अन्तिम दिन साधकों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई।















Satish Bapji Satsang & Shivir @ AshramHaridwar

श्रीसतीश भाईजी के सान्निध्य में, संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार महक उठा सत्संग व सेवा की सुवास से। इस चार दिवसीय "सेवा साधना जप अनुष्ठान" शिविर में भाईजी ने आध्यात्मिक प्रश्नों के उत्तर दियेे व अष्टांग योग पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा सुबह - शाम भगवद्नाम संकीर्तन और गहन ध्यान भी करवाया गया।

शिविर की प्रैस रिलीज:-


Friday, 8 June 2018

सेवा_साधना_जप_अनुष्ठान_शिविर - 7 से 10 जून 2018


संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार में श्री सतीश भाईजी के सान्निध्य में चल रहे चार दिवसीय शिविर की कुछ झलकियाँ।  पहले दिन भाईजी ने जैसे ही पूज्य बापूजी द्वारा प्रज्ज्वलित ज्योत लेकर आश्रम में प्रवेश किया पूरा आश्रम गुरुदेव के जयकारों से गूँज उठा। इसके पश्चात दोनों सत्रों में सत्संग व कीर्तन हुआ। दूसरे दिन सुबह-सुबह भाईजी द्वारा अष्टांग योग पर प्रकाश डाला गया व सूर्यनमस्कार आदि आसन तो कराये ही गये, साथ ही गहन ध्यान भी कराया गया। 











Monday, 19 June 2017

Rishi Prasad Sankalp by Shri Satish Bhai Ji at AshramHaridwar

संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार में 18 जून को श्री सतीश भाईजी के सत्संग में साधकों ने "ऋषि प्रसाद" को घर-घर पहुंचाने का "शुभ संकल्प" भी लिया।