कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर संतश्री आशारामजी बापू आश्रम हरिद्वार में, श्रीरामा भाई के सान्निध्य में सत्संग तथा विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रामा भाई द्वारा पूज्य गुरुदेव की पादुका पूजन हुआ, तत्पश्चात् "बाल संस्कार केंद्र" के बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में हरिपुर कलाँ क्षेत्र की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, श्रीमती गीतांजलि जखमोला व भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष श्रीमनोज जखमोला भी सम्मिलित हुए। प्रस्तुत है कुछ तस्वींरें 👇
भारतवर्ष में सदा से गऊ माता का पूजन होता आया है। भगवान कृष्ण भी "गोपाष्टमी" मनाते थे। पूज्य संतश्री आशारामजी बापू के साधकों द्वारा हरिपुर कलाँ स्थित, हरिद्वार आश्रम में मनाई गई "गोपाष्टमी"👇
दीपावली के अवसर पर संतश्री आशारामजी बापू आश्रमों द्वारा देश के अनेक गरीब व पिछड़े क्षेत्रों में भंडारों का आयोजन किया जाता है। हरिपुर कलाँ स्थित, आश्रम हरिद्वार में भी हुआ भंडारे का आयोजन। लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थापित सपेरा बस्ती के अभावग्रस्त लोगों ने लिया लाभ। मीडिया कवरेज 👇
पूज्य संतश्री आशारामजी बापू सदैव सत्संग में बताते हैं कि नए वर्ष के दिन प्रसन्न रहना चाहिए और मंगलमय दर्शन करने चाहियें जिससे कि हमारा पूरा वर्ष मंगलमय रहे। मंगलमय दर्शन अर्थात् सद्गुरुदेव के दर्शन, मंगलकारी वस्तुओं जैसे बछड़े वाली गाय, गोमूत्र, गोधूलि, कपूर, गंगाजल, चन्दन, कलश, सिन्दूर, स्फटिक, दुर्वा, फल, फूल, गूगल, शहद,अक्षत, जौ, चाँदी, सद्ग्रन्थों आदि के, आज के मंगलमय दर्शन हरिद्वार आश्रम से आप भी करें 👇
आज संतश्री आशारामजी बापू आश्रम हरिद्वार, में धनतेरस के शुभ अवसर पर गरीब व पिछड़ी सपेरा बस्ती के बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिये दिवाली के निमित्त भण्डारे का आयोजन किया गया।
हरिद्वार आश्रम से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस बस्ती में पूज्य गुरुदेव भी सन् 2009 में पधारे थे व पानी की कमी से त्रस्त बस्ती वालों के अनुरोध पर, बस्ती में हैंडपंप लगवाया था। आज वीडियो सत्संग व भजन-कीर्तन के पश्चात् भोजन प्रसादी तथा दीवाली की सामग्री के साथ ही सभी को दक्षिणा भी प्रदान की गई।