Thursday, 11 February 2021

Birla Ghat - S.S. Ghatwale Baba - Haridwar

आप अगर हरिद्वार में हैं और आपने बिरला घाट आकर, प्रसिद्ध संतश्री घाट वाले बाबा की समाधि स्थल के दर्शन नहीं किये तो आपका हरिद्वार आना व्यर्थ है। हरकी पौड़ी से, बिड़ला घाट की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। तीर्थनगरी व मां गंगा के दर्शन तो बढ़िया हैं ही, आप यदि आध्यात्मिकता की खोज में हैं तो आपकी यह खोज घाट वाले बाबा की समाधि पर आकर पूरी हो सकती है। समाधि स्थल पर आकर ऐसी असीम शांति मिलती है कि मन वापसी का रास्ता भूलने लगता है।


घाट वाले बाबा कहा करते थे, "मैंने विचित्र और पेचीदे मार्गों से उन तत्वों की खोज की जो मुझे ईश्वर तक पहुंचा सके, प्रत्येक नई सड़क से जिस पर कि चला, तत्व को दूर ही पाया। मैं (थक कर) बैठ गया, इस तरह से जब नि:स्तब्धता की दशा विद्यमान थी और संयोगवश अपने भीतर ध्यान किया तो इस अंतर्दृष्टि से मुझे सब कुछ मिल गया जिसकी मैं खोज में था और मेरी आत्मा ने सबको व्याप्त कर दिया।"


तत्वज्ञान पर बाबाजी का सत्संग आज भी सांयकालीन संध्या में, कैसेट्स के माध्यम से सुना जाता है।


Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ReportingDuoOfficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/ReportingDuo


Twitter ID : http://www.twitter.com/@ReportingDuo


















Ashram Haridwar Darshan - 1-1-2021

1 जनवरी 2021, तापमान 10 डिग्री सेल्सियस। सुबह के दस बजे का समय, ठंड से ठिठुरती हुई तीर्थनगरी, हरिद्वार। कोहरे के बीच दर्शन दे रहे सूर्यदेव मानो बर्फ में से निकल कर आ रहे हों। यह दृश्य है संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार का। आप भी आनन्द लीजिए।


Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ashramharidwarofficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/AshramHaridwar

Tulsi Pujan Divas - 25 December

आज 25 दिसंबर, संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार में "तुलसी पूजन दिवस" मनाया गया, जिसमें ग्राम प्रधान श्रीमती गीतांजलि जखमोला ने भाग लिया। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने भी तुलसी पूजन किया।


Guru Tegh Bahadur Ji

"गुरु तेग बहादुर बोलिया सुनो सिक्खों बड़भागीया, 

धड़ दीजै धर्म न छोड़िये।"


आज से लगभग 400 वर्ष पूर्व 21 से 27 दिसंबर के बीच दसवीं पातशाही गुरु गोविंद सिंहजी का पूरा परिवार राष्ट्र व धर्म के लिए बलिदान हो गया था। ऐसा बलिदान देने वाली विभूतियों को हमारा शत्-शत् नमन।


माता गुर्जरी और दोनों छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को कैद कर, दिसम्बर महीने की रात भर ठंड में रखने के बाद सुबह जब वजीर खां के सामने पेश कर उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करने को कहा गया, तो बिना किसी हिचकिचाहट के दोनों साहिबजादों ने ज़ोर से जयकारा लगाया “जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल”। यह देख सब दंग रह गये।


वजीर खां की मौजूदगी में ऐसा करने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता था लेकिन गुरुजी के नन्हें लाल, जिनकी आयु लगभग 8 साल और 6 साल थी, ऐसा करते समय एक पल के लिए भी नहीं डरे। सभा में मौजूद मुलाज़िमों ने साहिबजादों को वजीर खां के सामने सिर झुकाकर सलामी देने को कहा, इस पर दोनों ने सिर ऊंचा करके जवाब दिया कि "हम अकाल पुरख और अपने गुरु पिता के अलावा किसी के सामने भी सिर नहीं झुकाते। ऐसा करके हम अपने दादा की कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने देंगे, यदि हमने किसी के सामने सिर झुकाया तो हम अपने दादा को क्या जवाब देंगे जिन्होंने धर्म के नाम पर सिर कलम करवाना सही समझा, लेकिन झुकना नहीं।"


Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ReportingDuoOfficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/ReportingDuo


Twitter ID : http://www.twitter.com/@ReportingDuo


Khumbh Preparation at Haridwar

हर की पौड़ी, हरिद्वार में जोर-शोर से चल रही कुंभ की तैयारी। गंगाजी का निर्मल व शीतल जल देता है अद्भुत शांति। कुंभ का प्रथम स्नान 14 जनवरी मकर सक्रांति के दिन।


Migratory Birds on banks of Maa Ganga

मां गंगा का तट प्रवासियों को भी है पसंद। हर साल हजारों किलोमीटर का तय करते हैं रास्ता और 6 महीने रहते हैं गंगा किनारे। हरिद्वार है इनका पसंदीदा डेरा।

Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ReportingDuoOfficial

Karthik Purnima and Gurunanak Jayanti

कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरुनानक जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई। संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार आज कार्तिक पूर्णिमा पर दियों के प्रकाश से जगमगाया। साथ ही आश्रम वटवृक्ष के मध्य दर्शन देते चन्द्रदेव।

Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ashramharidwarofficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/AshramHaridwar