Showing posts with label Mahakumbh Mela 2021. Show all posts
Showing posts with label Mahakumbh Mela 2021. Show all posts

Friday, 14 May 2021

Rekha Didi - Satsang

महाकुंभ_हरिद्वार_2021 चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, बैसाखी व चेटीचंड जैसे पर्व और संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार में साध्वी रेखा दीदी व संतों के सान्निध्य में सत्संग वर्षा का अद्भुत आनंद।

आज आश्रम में पधारीं मां दर्शना ज्योति जी के सत्संग व भजनों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। मां द्वारा अपने सद्गुरु के पावन प्रसंगों को सुनकर साधक आनन्दित हो गये।

Subscribe Our YouTube Channel :

http://www.youtube.com/ashramharidwarofficial

Facebook Page: http://www.facebook.com/AshramHaridwar

Twitter ID : http://www.twitter.com/AshramHaridwar

BLOGGER ID: http://ashramharidwar.blogspot.com















हरिद्वार_महाकुंभ_2021

शाही स्नान - 12 अप्रैल (सोमवती अमावस्या)

प्रमुख स्नान -13 अप्रैल ( चैत्र शुक्ल प्रतिपदा)

शाही स्नान - 14 अप्रैल (मेष संक्रांति)

साध्वी रेखा दीदी की तीन दिवसीय सत्संग वर्षा व उपरोक्त तिथियों का लाभ लेने हेतु, आप भी सादर आमंत्रित हैं संतश्री आशारामजी बापू आश्रम, हरिद्वार में।

Subscribe Our YouTube Channel : http://www.youtube.com/ashramharidwarofficial 

Facebook Page: http://www.facebook.com/AshramHaridwar 

Twitter ID : http://www.twitter.com/AshramHaridwar 

BLOGGER ID: http://ashramharidwar.blogspot.com/ 



Thursday, 11 February 2021

Haridwar Mahakhumbh - 2021

कुंभ स्नान में हरिद्वार आने वालों के लिये खुशखबरी। हजार अश्वमेघ व सौ वाजपेय यज्ञ तथा एक लाख बार पृथ्वी की प्रदक्षिणा करने से जो फल मिलता है, वही फल एक बार कुंभ स्नान करने से प्राप्त हो जाता है।


इस बार हरिद्वार कुंभ_2021 में हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुण्ड पर डुबकी लगाने की इच्छा रखने वाले वृद्ध व दिव्यांग जनों के लिये रोप-वे की तरह ही दो-दो हाईड्राॅलिक ट्रॉली लगाई जा रही हैं। इनके जरिये सड़क से सीधे हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुण्ड तक पहुंचा जा सकेगा। साथ ही स्नान व पूजन के बाद वापिस भी आ सकेंगे।


हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुण्ड सड़क से लगभग 14 फीट नीचे स्थित है। इस बार कोरोना महामारी के चलते कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को उसी दिन वापसी करनी पड़ सकती है। सरकार मेला क्षेत्र में कम से कम यात्रियों को ठहराने के पक्ष में है। फिलहाल मेला क्षेत्र में यात्रियों के लिये कैम्पिंग की आज्ञा नहीं है।


कुंभ में पड़ने वाले शाही व अन्य स्नानों की तिथियां 

👇


Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ReportingDuoOfficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/ReportingDuo


Twitter ID : http://www.twitter.com/@ReportingDuo

Mysterious Footprints - Har Ki Pauri - Haridwar

हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर मिले रहस्यमयी पद्चिन्ह। कुंभ से ठीक पहले इनका दिखना शुभ संकेत माना जा रहा है। किसके हैं ये पद्चिन्ह - जानने के लिये देखें वीडियो 👇

Makar Sankranti - Mahakhumbh Snan

मकर संक्रान्ति पर आज सुबह तीन बजे से हर की पौड़ी, हरिद्वार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।


कुंभ का प्रथम स्नान करने के लिये कड़ाके की ठंड भी नहीं रोक पाई।

कुमाऊं और गढ़वाल से ढोल दमाऊं के साथ देव डोलियों को भी कराया गया स्नान। कोरोना पर भारी पड़ी आस्था।

Mahakumbh Mela 2021 - Haridwar

हरिद्वार में महाकुंभ- 2021 के शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गये हैं परंतु इस बार कोविड-19 के कारण यह केवल 48 दिन का ही होगा और इसके लिए अखाड़ा परिषद् भी अपनी स्वीकृति दे चुकी है। वैसे तो हर बार कुंभ का प्रथम स्नान 14 जनवरी, मकर संक्रांति को होता है परन्तु इस बार प्रथम स्नान, आधिकारिक रूप से 11 मार्च, महाशिवरात्रि को होगा।


कुंभ में सुरक्षा की दृष्टि से मेला प्रशासन हर पहलू से अपनी पूरी तैयारी में लगा हुआ है। जनता की सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। सेंट्रल, पैरामिलिट्री फोर्स, एसएसबी, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसी के साथ प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं।


विश्वप्रसिद्ध आयोजन महाकुंभ में आतंकी आशंका पर पूरी तरह से सतर्कता बरते जाने के लिए इंतजाम किये गए हैं। संदिग्ध व्यक्ति कोई विस्फोटक सामग्री छिपाकर ना ला सकें उसके लिये मेला क्षेत्र में डॉग स्क्वाड को तैनात किया गया है। कुंभ में आतंकवादी या असामाजिक तत्व अगर कोई खतरनाक विस्फोटक लाने का प्रयास करेगा तो पहले उन्हें स्निफर डॉग्स से निपटना होगा। प्रशासन किसी भी तरह की कोई चूक नहीं चाहता।


Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ReportingDuoOfficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/ReportingDuo


Twitter ID : http://www.twitter.com/@ReportingDuo