Showing posts with label Ganga Snan. Show all posts
Showing posts with label Ganga Snan. Show all posts

Thursday, 11 February 2021

Haridwar Mahakhumbh - 2021

कुंभ स्नान में हरिद्वार आने वालों के लिये खुशखबरी। हजार अश्वमेघ व सौ वाजपेय यज्ञ तथा एक लाख बार पृथ्वी की प्रदक्षिणा करने से जो फल मिलता है, वही फल एक बार कुंभ स्नान करने से प्राप्त हो जाता है।


इस बार हरिद्वार कुंभ_2021 में हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुण्ड पर डुबकी लगाने की इच्छा रखने वाले वृद्ध व दिव्यांग जनों के लिये रोप-वे की तरह ही दो-दो हाईड्राॅलिक ट्रॉली लगाई जा रही हैं। इनके जरिये सड़क से सीधे हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुण्ड तक पहुंचा जा सकेगा। साथ ही स्नान व पूजन के बाद वापिस भी आ सकेंगे।


हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुण्ड सड़क से लगभग 14 फीट नीचे स्थित है। इस बार कोरोना महामारी के चलते कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को उसी दिन वापसी करनी पड़ सकती है। सरकार मेला क्षेत्र में कम से कम यात्रियों को ठहराने के पक्ष में है। फिलहाल मेला क्षेत्र में यात्रियों के लिये कैम्पिंग की आज्ञा नहीं है।


कुंभ में पड़ने वाले शाही व अन्य स्नानों की तिथियां 

👇


Subscribe Our YouTube Channel: 

http://www.youtube.com/ReportingDuoOfficial


Facebook Page: http://www.facebook.com/ReportingDuo


Twitter ID : http://www.twitter.com/@ReportingDuo

Friday, 2 June 2017

गंगा दशहरा - 3 जून 2017

दशहरा "दश" अर्थात् दस "हरा" अर्थात् "हरने वाला"। तीन शारीरिक, चार वाचिक व तीन मानसिक पापों को हरने वाले गंगा दशहरे के दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिये। भविष्य पुराण में लिखा है कि जो मनुष्य गंगा दशहरा के दिन गंगाजी में खड़े होकर दस बार "ॐ नमो भगवते ऎं ह्रीं श्रीं हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे मां पावय पावय स्वाहा" अर्थात् "गंगा दशहरा स्त्रोत" का पाठ करता है, चाहे वह दरिद्र हो या असमर्थ हो वह भी माँ गंगा की पूजा के पूर्ण फल को पाता है। इस दिन गंगा स्नान, अन्न-वस्त्रादि का दान, जप-तप, उपासना और उपवास किया जाता है।

यदि कोई मनुष्य गंगाजी तक जाने में असमर्थ है तो वह अपने घर के पास ही किसी नदी या तालाब में माँ गंगा का ध्यान करते हुए स्नान कर ले अथवा घर में ही पानी में गंगाजल डाल ले व गंगाजी का ध्यान करते हुए षोडशोपचार से पूजन कर निम्न मंत्र पढे :-
"ॐ नम: शिवायै नारायणायै दशहरायै गंगायै नम:"

पूज्य बापूजी बता रहे हैं कि किस प्रकार इस दिन गंगा स्नान करने से दस प्रकार के पाप निवृत हो जाते हैं 

Tuesday, 6 December 2016

Budhwari Ashtami - 7 December 2016

७ दिसम्बर - बुधवारी अष्टमी

(सूर्योदय से रात्रि २.०५ तक)


जप - ध्यान, गंगास्नान, दान व श्राद्धकर्म का सूर्यग्रहण के समान अक्षय फल देने वाली उत्तम तिथि। सभी अवश्य लाभ लें।